logo

पानीपत ग्रामीण विधान सभा की भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उमड़ा हुजूम

प्राप्त करने से अधिक त्याग करनें में मिलता है आनंद _ मनोहर लाल

करनाल लोकसभा के साथ ही विधान चुनाव में इस क्षेत्र की सभी नौ की नौ विधान सभा सीटें भी भाजपा जीतेगी _ मनोहर लाल

इतनी बड़ी भीड़ देखकर गद गद हुए मनोहर

महिपाल ढांडा की आगामी विधान सभा चुनाव टिकट पक्की होने का मनोहर कर गए इशारा

आज की सभा में मनोहर दिखे खूब मनोहारी अंदाज में



चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव सब ले बढ़ चढ़ कर भाग _ मनोहर लाल

अंतोदय को आधार मानकर की प्रदेश की सेवा _ मनोहर लाल


पानीपत विधान सभा क्षेत्र से पहले भी सबसे अधिक वोट मिले थे इस बार और अधिक वोट मिलेंगे _ महिपाल ढांडा

इसबार केंद्र में भी होगा करनाल का खूंटा _ महिपाल ढांडा

कांग्रेस में कोई टिकट लेने को भी तैयार नहीं _ महिपाल ढांडा

पानीपत 30 मार्च । भाजपा करनाल लोकसभा चुनाव तो जीतेगी ही साथ आगमी विधान सभा चुनाव में इस क्षेत्र में आने वाली सभी नौ की नौ सीटें भाजपा जीतेगी । इस बार भाजपा का लक्ष्य अपना वोट 37 फीसद से बढ़ाकर 40 से 45 फीसद करने का है । इस हिसाब आगामी विधान सभा चुनावों में भाजपा 60 सीटें जीत जाएगी।ये शब्द प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री तथा करनाल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की सेक्टर 13/17 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे।
मनोहर लाल ने आगे कहा की हमने लगभग साढ़े नौ साल तक सेवा भावना से तथा अंतोदय को आधार मानकर प्रदेश की सेवा की ।एक लाख अस्सी हजार से नीचे सभी परिवारों को बी पी एल मान कर सभी सुविधाए प्रदान की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि ने मुख्य मंत्री नायाब सिंह सैनी अंतोदय की सभी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा की उन्होंने लगभग डेढ़ साल पहले प्रधान मंत्री मोदी को मुख्य मंत्री पद छोड़ने का आग्रह किया था।और मोदी ने 11 मार्च को बदलाव का संकेत भी दे दिया था।
उन्होंने कहा की किसी पद को प्राप्त करनें जो आंनद आता है त्याग करने में उस से भी अधिक आनंद आता है यही भाजपा के संस्कार है।
उन्होंने कहा कांग्रेस में कोई भी पद नही छोड़ता। वहां तो धक्के से पद से उतारा जाता है। फिर पद प्राप्त करने वालों में खूब खिंचातान होती है।उन्होंने कहां कि कर्म करना ही हमारा कर्तव्य है।
उन्होंने कहा की हमे अपने भाजपा रूपी परिवार को बढ़ाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर देते हुए कहा कि हमें सभी के पास वोट मांगने जाना है ।चाहे वो अपने घर के सदस्य हो , मित्र हो रिश्तेदार या पड़ोसी हो । कई कई बार वोट मांगने जाना है।
उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता रहे बाद में जनसंघ में आए तथा वाजपई सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहे सिकंदर बखत का एक मशहूर किस्सा भी सुनाया।।
आज मनोहर लाल खूब मनहोरी अंदाज में दिखे उन्होंने चुटीले अंदाज में बात कर कार्यकर्ताओं को खूब हंसाया।
उन्होंने अपनी ओर तथा महिपाल ढांडा की की ओर इशारा करके कहा की परिवर्तन जीवन का हिस्सा है किसी से छूटता है किसी को मिलता है उन्होंने अपनी ओर इशारा कहा की एक छूटने वाला खड़ा है ,महिपाल ढांडा के मंत्री पद मिलने पर इशारा करके कहां की एक प्राप्त करने वाला बैठा है।उन्होंने कहा की महिपाल को साढ़े चार साल पहले मंत्री बनना था परंतु गठबंधन की मजबूरी की वजह से अब मंत्री बना पाया।
उन्होंने स्पष्ट कहा की पार्टी अकेले दम पर सरकार चलाने का मन बना चुकी थी तभी परिवर्तन हुआ। बैठक में उमड़े कार्यकर्ताओ के हजूम को देख मनोहर गदगद हो गए।
उन्होंने सीधे तौर पर कहा की महिपाल ढांडा की उम्र अभी छोटी है साथ ही उनकी लोकप्रियता बहुत अधिक है उनकी टिकट सही सलामत रहेगी।
जब मनोहर लाल बोलने खड़े हुए तो पूरी हजूम,मैं मनोहर लाल बोल रहा हु गीत पर मस्ती से झूम उठा।
मंच पर पहुंचने पर मनोहर लाल,मंत्री महिपाल ढांडा ,प्रदेश महामंत्री भाजपा डा अर्चना गुप्ता, ज़िला अध्यक्ष भाजपा दुष्यन्त भट्ट,जिला भाजपा प्रभारी उमेश शर्मा , लोक सभा प्रभारी एवम विधायक हरविंद्र कल्याण , विधान सभा प्रभारी गजेंद्र सलूजा ने भारत माता , डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किया।
कार्यक्रम संयोजक तथा हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा ,मंडल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, संजीव दहिया तथा संजय त्यागी ने मनोहर लाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
मनोहर लाल ने गजेंद्र सलूजा का नाम दो बार मंच से लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बैठक के संयोजक तथा हरियाणा सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा ने आश्वासन दिया कि पहले भी पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र से सबसे अधिक वोट मिली थी इस बार पिछली बार से भी अधिक वोट दिलवाएंगे। महिपाल ने मनोहर लाल से मुखातिब होते हुए कहा की ये इतनी बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ता बार बार मतदाताओं के घर घर जाकर वोट मांगेंगे।
महिपाल ने कहा की मनोहर जी आपने इस विधान सभा क्षेत्र के लिए बड़े काम किए है ।यहां के कार्यकर्ता आपका दिल से प्यार तथा सम्मान करते है। ये सभी कार्यकर्ता चुनाव पूरी जी जान से काम करेंगे।
महिपाल ढांडा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा की इस बार केंद्र सरकार में करनाल लोकसभा क्षेत्र का एक मजबूत खूंटा गड्डेगा। खूब विकास होगा।
कार्यकर्ता अपना शत प्रतिशत देगा अथक प्रयासों से पहले से भी बहुत बड़ी जीत दिलाएगा।
कांग्रेस पर हमला करते हुए महिपाल ने कहां की भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख से भी नीचे पन्ना समिति तक पहुंच गया है।
इसलिए कांगेसी चुनाव भी नही लड़ना चाहते ।एक दूसरे को आगे धकेल रहे है कोई टिकट लेनें तैयार नही।
महिपाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा की कांग्रेस 60 साल से गरीबी हटाओ का नारा ही देती रही परंतु गरीबी नही हटा पाई।
जब महिपाल ढांडा संबोधन के लिए खड़े हुए तो बैठक स्थल महिपाल ढांडा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा महिपाल ढांडा को कार्यकर्ताओ को बहुत बार आग्रह करके शांत करवाना पड़ा।
बैठक को ज़िला भाजपा अध्यक्ष दुष्यन्त भट्ट ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्ण आर्य,पूर्व मेयर अवनीत कौर तथा ईश कुमार राणा मुख्य रूप से मोजूद रहे।।

7
16 views